केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहल, SRE योजना के तहत झारखंड पुलिस के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी

केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहल, SRE योजना के तहत झारखंड पुलिस के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी

झारखंड में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की साझा एसआरई (सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर) योजना के अंतर्गत झारखंड पुलिस को बड़ी वित्तीय स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए कुल 43.66 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसे लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

यह स्वीकृति एसआरई योजना के दोनों घटकों के तहत दी गई है—एक हिस्सा पूर्ण रूप से केंद्र प्रायोजित है, जबकि दूसरा 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। स्वीकृत कुल राशि में केंद्र सरकार का योगदान 35.99 करोड़ रुपये है, जबकि राज्य सरकार 7.66 करोड़ रुपये वहन करेगी।

फंड के प्रबंधन और उपयोग को लेकर सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश भी तय किए हैं। आदेश के अनुसार, आईजी अभियान, झारखंड (रांची) को इस राशि का निकासी और व्यय अधिकारी नियुक्त किया गया है। यानी फंड निकालने और उसे खर्च करने की पूरी जिम्मेदारी आईजी अभियान पर होगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस राशि का उपयोग केवल उन्हीं कार्यों पर किया जाएगा, जिनके लिए इसे स्वीकृति दी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में निकाली गई राशि लैप्स नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसका पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

एसआरई फंड का उपयोग मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा से जुड़े खर्चों के लिए किया जाता है। इसमें सुरक्षा बलों की आवाजाही, हथियार और आधुनिक उपकरणों की खरीद, खुफिया तंत्र को मजबूत करने तथा अन्य आवश्यक एवं आकस्मिक व्यय शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इस फंड से राज्य में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM