दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूरों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, महीनों से नहीं मिला वेतन

दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूरों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, महीनों से नहीं मिला वेतन

झारखंड के प्रवासी श्रमिकों की परेशानी एक बार फिर सामने आई है। गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों से गए कुल 14 मजदूर इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं, जहां उनसे काम तो लिया जा रहा है लेकिन मेहनताना नहीं दिया जा रहा। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी तय समय से कहीं अधिक घंटे काम करवा रही है, जबकि पिछले कई महीनों से उन्हें नियमित वेतन नहीं मिला है।

काम के बदले पैसे न मिलने के कारण इन मजदूरों को रहने, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी पीड़ा बताते हुए मजदूरों ने एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने की गुहार लगाई है।

यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के मुद्दों पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को भेजा गया, जिन्होंने इसे मीडिया के साथ साझा किया। सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि विदेश में फंसे इन मजदूरों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस पहल की जाए। उन्होंने कहा कि विदेशों में जाकर शोषण का शिकार होने वाले मजदूरों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बेहतर कमाई के सपने में कई मजदूर बाहर जाते हैं, लेकिन वहां फंसने के बाद उन्हें लंबी प्रक्रिया के जरिए घर लौटाया जाता है।

दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी गांव से रोशन कुमार और अजय कुमार, बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला गांव से राजेश महतो और मंडरो, डुमरडेली गांव से अजय कुमार शामिल हैं। बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकीरो गांव से डालेश्वर महतो तथा हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खेदाडीह गांव के जागेश्वर महतो और फालेन्द्र महतो, सिरैय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो और त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया के दीपक कुमार और गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर गांव के रोहित महतो व सेवा महतो भी इस सूची में शामिल हैं।

बताया गया है कि ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी नामक कंपनी के तहत ट्रांसमिशन लाइन के काम के लिए दुबई गए थे। हालांकि, पिछले करीब तीन महीनों से किसी को भी पूरा वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

इस बीच प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी श्रमिक विजय कुमार महतो की 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। दुखद बात यह है कि घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो उनका शव देश लाया जा सका है और न ही उनके परिजनों को कोई मुआवजा मिल पाया है।

दुबई में फंसे मजदूरों का कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो उनके सामने भुखमरी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी जान और सम्मान दोनों की रक्षा करने की अपील की है।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM