नेमरा में 108 एम्बुलेंस बनी ‘धक्का-सेवा’, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

नेमरा में 108 एम्बुलेंस बनी ‘धक्का-सेवा’, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। गांव में तैनात 108 एम्बुलेंस के लंबे समय से खराब पड़े होने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने से वाहन नियमित रूप से स्टार्ट नहीं हो रहा और आपात स्थिति में उसे चालू करने के लिए लोगों को धक्का लगाना पड़ता है।

रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना के बाद इसी कथित लापरवाही का खामियाजा एक घायल महिला को जान देकर चुकाना पड़ा। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। घटना की सूचना बरलंगा थाना पुलिस को दी गई।

स्थानीय युवक रंजीत कुमार ने तत्काल 108 नंबर पर कॉल किया। इसके बाद बरलंगा थाना के पास खड़ी एम्बुलेंस को रवाना करने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन हर बार की तरह बंद पड़ा था। आरोप है कि पांच से सात लोगों ने धक्का मारकर एम्बुलेंस को किसी तरह स्टार्ट कराया।

एम्बुलेंस को चालू करने में लगभग 15 से 20 मिनट लग गए। इसके बाद वाहन करीब चार किलोमीटर दूर सिल्ली मोड़ के पास दुर्घटनास्थल तक पहुंचा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 40 मिनट बीत चुके थे, तब तक घायल सड़क पर ही दर्द से कराहते रहे।

रास्ते में फिर बंद हुई एम्बुलेंस, महिला ने तोड़ा दम

घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस में लादकर गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस दोबारा बंद हो गई। वाहन को फिर से धक्का देकर चालू किया गया।

इसी दौरान इलाज के लिए ले जाते समय घायल महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बदइंतजामी, वेंटिलेटर और दवाइयों की कमी, जर्जर सड़कें और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अपने पैतृक गांव में भी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता ने ग्रामीणों को “खाट-एम्बुलेंस” के सहारे छोड़ दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एम्बुलेंस का नियमित रखरखाव कराना इतना मुश्किल काम है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या ग्रामीण और आदिवासी समाज को केवल सत्ता तक पहुंचने का जरिया बनाकर छोड़ दिया गया है? मरांडी के अनुसार, इस तरह की घटनाएं सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM