झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में पदस्थापित 2017 बैच के 10 आईपीएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रोन्नति प्रदान की है। इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में पदोन्नत किया गया है।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी चयनित अधिकारियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-12 के वेतनमान में उन्नयन दिया गया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर प्रक्रिया पूरी कर दी है।
प्रोन्नति पाने वाले 2017 बैच के 10 IPS अधिकारी
कुमार गौरव
राकेश रंजन
हरिश बिन जमा
दीपक शर्मा
अनिमेष नैथानी
नाथु सिंह मीणा
रेशमा रमेशन
अजय कुमार
आरिफ एकराम
कैलाश करमाली
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पुलिस विभाग में नेतृत्व क्षमता और कार्य संचालन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।