झारखंड के 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड के 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने जा रही है। इस अवसर को राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर बनाकर मनाने जा रही है। सरकार ने 29 नवंबर को करीब 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का फैसला किया है, जिससे हजारों परिवारों में खुशियों की लहर दौड़ गई है।

रांची में होगा राज्यस्तरीय समारोह

सूत्रों के अनुसार, यह भव्य कार्यक्रम राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह आयोजन ‘आपकी योजना-आपकी सरकार’ अभियान के समापन समारोह के अवसर पर होगा, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से होगी।

इस नियुक्ति प्रक्रिया में सबसे अधिक लाभ शिक्षकों को मिलने जा रहा है। लगभग 8 हजार सहायक आचार्यों सहित कुल 10 हजार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से चयनित 342 सिविल सेवा अभ्यर्थी, दंत चिकित्सक तथा अन्य विभागों के चयनित अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

पहले भी दो चरणों में बंटी थीं नियुक्तियां

इससे पहले राज्य सरकार दो चरणों में 1,218 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। इनमें 1,040 गणित-विज्ञान के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक और गोड्डा जिले के 170 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य शामिल थे। अब तीसरे चरण में सरकार 6वीं से 8वीं कक्षा के लिए 3,945 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित-विज्ञान: 414, भाषा: 813, सामाजिक विज्ञान: 2,718) और पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 4,263 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेगी।

नियुक्ति से पहले दस्तावेज़ जांच और काउंसिलिंग अनिवार्य

नियुक्ति पत्र वितरण से पहले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच और काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सहायक आचार्य के संशोधित परीक्षा परिणाम में सफल उम्मीदवारों को भी इसी आयोजन में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM