रामगढ़ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में स्प्रिट और फर्जी सामग्री बरामद

रामगढ़ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में स्प्रिट और फर्जी सामग्री बरामद

रामगढ़ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में स्प्रिट और फर्जी सामग्री बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 1:06:00 PM

रामगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित नकली विदेशी शराब निर्माण इकाई का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तैयार शराब, स्प्रिट, नकली ब्रांडिंग सामग्री और हजारों खाली बोतलों समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोपनीय सूचना मिली थी कि गोला थाना अंतर्गत ऊपर खखरा टोला स्थित एक बंद मकान के भीतर अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार की जा रही है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि वहां से आसपास के क्षेत्रों में शराब की सप्लाई की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ एसपी के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स की निगरानी में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

एसआईटी ने संदिग्ध मकान पर छापा मारा तो वहां शराब निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी गतिविधियां चलती मिलीं। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मुर्मू और भदरू सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध शराब के निर्माण और भंडारण से जुड़े काम में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच में यह सामने आया कि स्प्रिट से तैयार शराब को नामी कंपनियों के ब्रांड जैसा रूप देने के लिए नकली होलोग्राम, स्टीकर और लेबल का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद उसे बाजार में असली विदेशी शराब बताकर बेचा जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 250 पेटी शराब, 1800 लीटर तैयार नकली शराब और लगभग 1600 लीटर स्प्रिट बरामद किया। इसके अलावा 20 हजार बोतलों के ढक्कन, 40 हजार नकली लेबल और स्टीकर, 20 हजार खाली बोतलें तथा बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं, जिनका इस्तेमाल सप्लाई नेटवर्क में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहा यह कारोबार किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब की खेप किन-किन इलाकों तक पहुंचाई जा रही थी। मामले में गोला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM