मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO-CO समेत कई कर्मचारी रहे नदारद

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO-CO समेत कई कर्मचारी रहे नदारद

झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज चान्हो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरे में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) सहित अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

मंत्री ने कार्यालय के प्रत्येक कमरे का जायजा लिया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों ने अधिकारियों की लगातार गैरहाज़िरी और सरकारी सेवाओं में हो रही असुविधाओं की शिकायतें मंत्री के सामने रखीं। कार्यालय में पसरी खामोशी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देखकर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के उपायुक्त (DC) को स्थिति की जानकारी दी और अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।

मंत्री ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी व्यवस्था और अनुशासन का पालन न करने वाले कर्मचारियों की मांडर विधानसभा क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं निभाएंगे, तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।


Trending News

सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM