रामगढ़ में 8 फरवरी को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 101 बेटियों का होगा कन्यादान

रामगढ़ में 8 फरवरी को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 101 बेटियों का होगा कन्यादान

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता की एक और मिसाल 8 फरवरी 2026 को स्थापित होने जा रही है। रामगढ़ के सिद्धू–कानू मैदान में सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 भव्य आयोजन के रूप में संपन्न होगा। यह कार्यक्रम लगातार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है, और इस वर्ष भी 101 जरूरतमंद बेटियों का विवाह संस्कार पूरे सम्मान और शान से करवाया जाएगा।

2024 से शुरू हुई परंपरा अब बनी जन-आंदोलन जैसी पहल

सांसद जायसवाल ने वर्ष 2024 में हजारीबाग के डीपीएस स्कूल में 25 गरीब बेटियों का विवाह कर इस सेवा यात्रा की शुरुआत की थी। 2025 में कंचन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विवाह हुआ, जिसमें लगभग 50 हजार लोग शामिल होकर इसे जन-उत्सव का रूप दे गए। अब तीसरा अध्याय रामगढ़ की धरती पर लिखा जाएगा।

सिद्धू–कानू मैदान बनेगा भव्य विवाह स्थल

समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है—पारंपरिक झांकियों, रोशनी, आकर्षक पंडालों और खूबसूरत सजावट से यह स्थल एक शानदार विवाह मंडप में परिवर्तित हो रहा है।
पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी कोलकाता के आचार्य राघव पंडित जी म्यूजिकल फेरों के साथ विवाह की पवित्र रस्में संपन्न कराएंगे।

जनसेवा को समर्पित सांसद की सामाजिक पहलें

सांसद मनीष जायसवाल सामाजिक कार्यों को सदैव प्राथमिकता देते आए हैं। तीर्थ दर्शन कार्यक्रम हो, जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता, बेटियों को लहंगा वितरण या अन्य सेवा गतिविधियाँ—वे निरंतर समाज की मदद में लगे रहते हैं।

इस वर्ष बारात रामगढ़ के फुटबॉल मैदान से निकलेगी। 101 दूल्हों की यह बारात गाजे-बाजे और आतिशबाज़ी के साथ सिद्धू–कानू मैदान पहुंचेगी, जहाँ दूल्हे अपनी दुल्हनों के साथ सात फेरे लेंगे।

जरूरतमंद परिवारों को मिल रही प्राथमिकता

रजिस्ट्रेशन कार्यालय, जो सांसद कार्यालय और रामगढ़ में स्थापित किए गए हैं, में आर्थिक रूप से कमजोर, पिता रहित या दिव्यांग बेटियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रेस वार्ता में सांसद जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विवाह कराना नहीं है, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को स्थायी गृहस्थी बसाने और रोजगार उपलब्ध कराने में भी सहयोग करना है।

सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से तैयारियाँ चल रही हैं और 8 फरवरी 2026 को यह समारोह पूरे धूमधाम और शुभ वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

Trending News

वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM