पलामू में झोपड़ी होटल पर पुलिस का छापा, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ संचालक गिरफ्तार

पलामू में झोपड़ी होटल पर पुलिस का छापा, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ संचालक गिरफ्तार

पलामू में झोपड़ी होटल पर पुलिस का छापा, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ संचालक गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 06, 2026, 2:00:00 PM

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास चल रहे एक झोपड़ी होटल में की गई।

जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई।

छानबीन के दौरान पुलिस ने होटल में रखे लकड़ी के टेबल काउंटर के भीतर से एक देशी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मौके से होटल के संचालक रामाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मुंगिया गांव के निवासी के रूप में हुई है।

इस मामले में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 46/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।