पलामू जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में एक मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।