पलामू पुलिस ने अफीम-डोडा तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने अफीम-डोडा तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने अफीम-डोडा तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 28, 2025, 1:58:00 PM

पलामू पुलिस ने अफीम और डोडा की तस्करी में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली एक अर्टिगा कार से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अंसारी, शाहनवाज, इरफान और अभय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार से फर्जी नंबर प्लेट, मूल नंबर प्लेट, चार मोबाइल फोन और 30,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की अर्टिगा कार (संख्या JH01FV-4879) में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पांकी की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में बैरिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में पता चला कि कार में लगाई गई नंबर प्लेट फर्जी थी। आरोपी थाने लाए गए, जहां उनके मोबाइल की जांच में यह खुलासा हुआ कि वे अफीम-डोडा के तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे और पुलिस की नजर से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर रहे थे।

कार में छिपी मिली असली नंबर प्लेट
वाहन की तलाशी में मूल नंबर प्लेट (UP25EL-3625) छिपाकर रखी हुई पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पिपराटांड़ और चतरा के लोगों को लगभग आठ लाख रुपये ऑनलाइन या बैंक खातों के माध्यम से भेज चुके थे।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी के दौरान लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

Trending News

चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM