बिना सूचना बंद हुआ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, छात्रों और कर्मियों में नाराज़गी

बिना सूचना बंद हुआ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, छात्रों और कर्मियों में नाराज़गी

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) मंगलवार को अचानक बंद मिला, बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक नोटिस के। इस अचानक बंदी को लेकर छात्रों में भारी असंतोष देखने को मिला है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को विश्वविद्यालय में सत्र 2021 से 2024 के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई थी। दीक्षांत समारोह के अगले ही दिन मुख्य गेट बंद होने से छात्र-छात्राएं हैरान और परेशान हो गए। वहीं, विश्वविद्यालय के अलावा मुख्यालय से जुड़े जीएलए कॉलेज, महिला महाविद्यालय और जेएस कॉलेज भी अचानक बंद पाए गए।

छात्रों को दस्तावेज लेने में परेशानी
बिहार में आयोजित STET और TRE 4.0 परीक्षा तथा झारखंड में होने वाली JET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कई परीक्षार्थी अपने प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेने विश्वविद्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। कई छात्र अभी भी मुख्य गेट के सामने विश्वविद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

कर्मी भी लौटे
जानकारी के मुताबिक, दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय से सटे जीएलए कॉलेज के कर्मियों को भी बंदी की जानकारी नहीं थी। कई कर्मी महाविद्यालय पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला देखकर वापस लौट गए। कमोबेश सभी महाविद्यालयों में यही स्थिति रही।

छात्रों की आपत्ति
छात्रों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक घोषणा के अचानक अवकाश घोषित करना अनुचित है। इससे कई परीक्षार्थियों की तैयारी और आवेदन प्रक्रियाओं पर नकारात्मक असर पड़ा है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय पर सूचनाएं जारी की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM