पंडवा अंचल में बिना रजिस्ट्री 14 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध खनन का खुलासा

पंडवा अंचल में बिना रजिस्ट्री 14 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध खनन का खुलासा

पलामू जिले के पंडवा अंचल में कार्यरत फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड पर बिना रैयतों की जमीन का विधिवत रजिस्ट्री कराए कोयला खनन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन आरोपों की पुष्टि स्वयं पंडवा अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) की जांच रिपोर्ट में की गई है।

सीओ द्वारा तैयार रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कंपनी ने न सिर्फ 14 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कोयले का खनन किया, बल्कि निकाले गए कोयले को गैरकानूनी तरीके से जमा भी किया। स्थानीय जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कंपनी ने उन प्लॉटों पर खनन और भंडारण किया, जिनकी स्वीकृति उसके पास नहीं थी।

फेयर माइंस कार्बन को पंडवा क्षेत्र में लगभग 280 एकड़ भूमि पर खनन की अनुमति प्राप्त है। इसके बावजूद जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंडवा के खाता संख्या 323, प्लॉट संख्या 1079 तथा खाता संख्या 468 के प्लॉट नंबर 2601, 4937, 4938, 2821 और 2814 पर अवैध गतिविधियाँ संचालित की गईं। इन स्थानों पर किए गए खनन और कोयले के स्टोरेज को नियमों का सीधा उल्लंघन करार दिया गया है।

ग्रामीणों और प्रभावित जमीन मालिकों का कहना है कि कंपनी कई महीनों से बिना आवश्यक सरकारी मंजूरी के माइनिंग कर रही है। इस तरह की खुली अवैध गतिविधियाँ स्थानीय प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई की प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं .

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM