पलामू किला जतरा मेला में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में जुटी बरवाडीह पुलिस की हो रही सराहना

पलामू किला जतरा मेला में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में जुटी बरवाडीह पुलिस की हो रही सराहना

पलामू किला में आयोजित दो दिवसीय जतरा मेले के पहले दिन सुबह से ही हजारों लोग उमड़ पड़े। आसपास के जिलों और अन्य क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने किला परिसर का दर्शन किया और मेले की रंगारंग गतिविधियों का आनंद लिया।

सुरक्षा की जिम्मेदारी बरवाडीह थाना प्रभारी अनुप कुमार ने अपने समस्त पुलिस बल के साथ संभाली हुई थी। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया ताकि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

थाना प्रभारी अनुप कुमार ने बताया कि यदि किसी पर्यटक को कोई परेशानी होती है तो वे तुरंत थाना संपर्क कर सकते हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल लगातार पलामू किला मार्ग, बेतला गेट और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रहा था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण रखा जा सके।

मेले में आए पर्यटकों ने कहा कि इस बार बरवाडीह पुलिस की सतर्कता और सहयोग से उन्हें सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिला। पहले दिन की सफलता के बाद रात में थाना प्रभारी अनुप कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजन, अधिकारी अनुराग कुमार और सुनील मंडल सहित पूरी टीम ने किला परिसर और बेतला गेट क्षेत्र का जायजा लिया और तत्पश्चात सभी दल वापस लौटे।

इस बार पलामू किला जतरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था और जनता के सहयोग की स्पष्ट झलक देखने को मिली। बरवाडीह पुलिस की तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM