लोहरदगा में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लिया सामाजिक बहिष्कार का फैसला

लोहरदगा में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लिया सामाजिक बहिष्कार का फैसला

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन के विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक में इस मामले पर लंबी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सुनिला उरांव नामक महिला ने अपने पति सुनील उरांव पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसका पति अपनी आदिवासी सरना आस्था और परंपरा को छोड़कर किसी अन्य धर्म में जाने की कोशिश कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।

ग्रामीणों ने अपनाया सख्त रुख

महिला की शिकायत सुनने के बाद ग्रामीणों ने एकमत से फैसला लिया कि यदि सुनील उरांव सरना धर्म त्यागकर किसी दूसरे धर्म को अपनाते हैं, तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उन्हें गांव की संपत्ति और जमीन-जायदाद से बेदखल कर दिया जाएगा और हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की एकता, संस्कृति और परंपरा के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि सहन नहीं की जाएगी।

पुलिस को सौंपा गया लिखित आवेदन

बैठक में पारित निर्णय की लिखित जानकारी थाना प्रभारी मनोज कुमार को सौंप दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से धर्म परिवर्तन की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सुनील उरांव पिछले एक महीने से अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, जिससे परिवार में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा था।

बैठक में वार्ड सदस्य करमी देवी, सुकुरमनी उरांव, गनसा उरांव, चमना उरांव, सुमेर लकड़ा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM