लातेहार : सरनाडीह पुल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, पूजा से लौट रहे युवक की मौ*त

लातेहार : सरनाडीह पुल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, पूजा से लौट रहे युवक की मौ*त

लातेहार : सरनाडीह पुल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, पूजा से लौट रहे युवक की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 26, 2026, 1:14:00 PM

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सरनाडीह गांव के समीप पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सरनाडीह गांव में आयोजित सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को देखने के बाद युवक अपने घर लौट रहे थे। शाम लगभग सात बजे, जब वे दो अलग-अलग बाइकों से सफर कर रहे थे, उसी दौरान सरनाडीह पुल के पास तेज रफ्तार में आई दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।

दुर्घटना में एक बाइक सवार आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा), निवासी सरनाडीह की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अमित खालको ने आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में रितेश किंडो (20 वर्ष), वीरेंद्र खेरवार (25 वर्ष) और अमरसहाय तिर्की (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें अधिक गंभीर हो गईं। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।