लातेहार : JJMP के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

लातेहार : JJMP के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

लातेहार पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

दोनों नक्सलियों ने पलामू रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर और एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के समक्ष सरेंडर किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों का स्वागत किया और इनामी नक्सली ब्रजेश यादव को 5 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।

आत्मसमर्पण करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें – आईजी

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अब लातेहार जिला पहले जैसा नहीं रहा। यहां काफी बदलाव आया है। वर्ष 2025 में अब तक 21 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो नक्सली अब भी जंगलों में छिपे हैं, वे जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे।

जनता और पुलिस की एकजुटता से नक्सलियों का मनोबल गिरा

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियानों और जनता के सहयोग से नक्सली संगठन कमजोर पड़ गए हैं। जेजेएमपी संगठन अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है, जिसमें केवल कुछ ही सदस्य शेष बचे हैं। उन्होंने बाकी नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण की अपील की।

दोनों नक्सलियों पर कई संगीन मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश यादव मूल रूप से गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के कठोकटवा गांव का निवासी है, जबकि अवधेश लोहरा का घर लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के बंदुवा गांव में है।

ब्रजेश यादव करीब 20 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था। वह पहले माओवादी संगठन का हिस्सा था और 2010 में गिरफ्तार होकर जेल गया था। 2018 में रिहाई के बाद उसने जेजेएमपी से जुड़कर सब-जोनल कमांडर का पद संभाला। उसके खिलाफ बिशनपुर और चैनपुर थाना क्षेत्र में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अवधेश लोहरा पर 5 मामले दर्ज हैं। दोनों कई हिंसक घटनाओं और पुलिस मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM