लातेहार में पूर्व सैनिकों ने मनाया थल सेना दिवस, रक्तदान कर शहीदों को किया नमन

लातेहार में पूर्व सैनिकों ने मनाया थल सेना दिवस, रक्तदान कर शहीदों को किया नमन

लातेहार शहर के कारगिल पार्क में पूर्व सैनिकों ने थल सेना दिवस को गरिमापूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व सैनिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीदों की स्मृति को सम्मान दिया।

समारोह की शुरुआत कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिक मुरारी और किशोर कुमार उरांव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य न केवल देश की सेवा में लगे जवानों का सम्मान करना है, बल्कि उन शहीदों को भी याद करना है, जिनके बलिदान से देश सुरक्षित है।

किशोर कुमार उरांव ने भारतीय थल सेना की वीरता, अनुशासन और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि थल सेना देश की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान हर परिस्थिति में मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंदों के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक बलिराम सिंह, ब्लड बैंक के प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, समाजसेवी मृणाल कुंवर, श्याम सुंदर प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM