मिर्गीजोड़िया टोला में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में रविवार को नाला प्रखंड अंतर्गत ग्राम गेड़िया के मिर्गीजोड़िया टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मिर्गीजोड़िया टोला में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

जामताड़ा : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में रविवार को नाला प्रखंड अंतर्गत ग्राम गेड़िया के मिर्गीजोड़िया टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के आदेशानुसार एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलंटियर अमित कुमार सिंह एवं यदुनाथ सिंह ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्ति बिना किसी आर्थिक बोझ के कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्ति बिना किसी आर्थिक बोझ के कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। न्याय हर किसी का अधिकार है, इसके लिए किसी को पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। शिविर के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम, बाल शोषण, नशा उन्मूलन एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताड़ना से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा उनके भरण-पोषण एवं कानूनी संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे, पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। 

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की आवेदन प्रक्रिया, दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग उपकरण आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई

साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की आवेदन प्रक्रिया, दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग उपकरण आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

मौके पर रवीलाल हेम्ब्रम, आलामुनी मुर्मू, लक्ष्मी कुमारी, सुशील टुडू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

पैरा लीगल वॉलंटियरों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, अधिकारों के उल्लंघन अथवा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा से संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विधिक जागरूकता पहुंचाना, उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना था। मौके पर रवीलाल हेम्ब्रम, आलामुनी मुर्मू, लक्ष्मी कुमारी, सुशील टुडू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
Nov 16, 2026, 10:39:00 AM
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Nov 16, 2026, 10:24:00 AM
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
Nov 16, 2026, 10:12:00 AM
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
Nov 16, 2026, 10:09:00 AM
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
Nov 15, 2026, 9:25:00 PM
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
Nov 15, 2026, 9:20:00 PM
छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, घाट पहुंच DC ने की निगरानी, दिए दिशा निर्देश
छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, घाट पहुंच DC ने की निगरानी, दिए दिशा निर्देश
Nov 15, 2026, 9:10:00 PM
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती
Nov 15, 2026, 8:15:00 PM