हजारीबाग : बीएसएफ नवआरक्षकों ने दीक्षांत परेड में दिखाया जोश, देश सेवा का लिया संकल्प

हजारीबाग : बीएसएफ नवआरक्षकों ने दीक्षांत परेड में दिखाया जोश, देश सेवा का लिया संकल्प

बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र, मेरु में सोमवार को आयोजित दीक्षांत परेड में 347 नवआरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में परेड की शानदार प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि, बीएसएफ के महानिरीक्षक धीरेंद्र संभाजी कुटे ने परेड का निरीक्षण किया और नवआरक्षकों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब ये जवान औपचारिक रूप से सीमा सुरक्षा बल का हिस्सा बन चुके हैं और देश की पहली रक्षा पंक्ति में शामिल हैं।

44 हफ्तों के कड़े और अनुशासित प्रशिक्षण के दौरान इन जवानों को शारीरिक दक्षता, हथियारों के संचालन, कानून व्यवस्था, आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने की तकनीक, मानवाधिकार एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रशिक्षण से लैस किया गया।

इस अवसर पर जवानों के माता-पिता और हजारीबाग के प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे। बीएसएफ बैंड की मधुर धुन और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से भर गया।

जवानों के परिजनों ने अपने बच्चों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है, जब उनके बेटे ने देश सेवा के पथ पर कदम रखा है।

Trending News

महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM