हजारीबाग: सरकारी भूमि की अवैध बिक्री में आरोपी को जमानत से इनकार, कोर्ट ने कहा जांच प्रभावित हो सकती है

हजारीबाग: सरकारी भूमि की अवैध बिक्री में आरोपी को जमानत से इनकार, कोर्ट ने कहा जांच प्रभावित हो सकती है

हजारीबाग की विशेष अदालत ने IAS विनय चौबे के कार्यकाल के दौरान सरकारी भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री और नियमों के खिलाफ म्यूटेशन मामले में मुख्य आरोपी विनय सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जमानत मिलने पर आरोपी जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

अदालत के सात पन्नों के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकारी भूमि का निजी हस्तांतरण गंभीर मामला है, जिससे सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में कोर्ट ने विनय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी।

ACB की प्राथमिकी संख्या 11/2025 में IAS विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। ACB का कहना है कि विवादित भूमि दोनों के नाम पर है।

यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना संख्या 252 में स्थित है। इसमें खाता नंबर 95 के प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 का कुल क्षेत्रफल 28 डिसमिल है, जबकि खाता नंबर 73 का प्लॉट नंबर 812 का क्षेत्रफल 72 डिसमिल है। भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है।

अधिकारियों के अनुसार, उक्त भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी का कब्जा है और वर्तमान में यहाँ नेक्सजेन का शोरूम संचालित हो रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि इन खातों और प्लॉटों में 20 से अधिक म्यूटेशन विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर किए गए, जो सभी IAS विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए हुए।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM