हजारीबाग : रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी! घर के बाहर खड़े पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

हजारीबाग : रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी! घर के बाहर खड़े पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

हजारीबाग जिले के चुटियारो गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथी के हमले से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11 बजे एक अकेला हाथी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी हाथी के हमले की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद घायल महिला को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाथी अपने झुंड से बिछड़कर कई दिनों से आसपास के इलाकों में घूम रहा था। इसकी मौजूदगी की जानकारी पहले भी दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय विशेष सावधानी बरतें और हाथी या अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की व्यवस्था की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM