हजारीबाग वनभूमि घोटाला मामले में दाखिल की चार्जशीट, पूर्व डीसी विनय चौबे समेत तीन के नाम शामिल

हजारीबाग वनभूमि घोटाला मामले में दाखिल की चार्जशीट, पूर्व डीसी विनय चौबे समेत तीन के नाम शामिल

हजारीबाग में सामने आए बहुचर्चित वनभूमि घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच को आगे बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। ब्यूरो ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें जिले के तत्कालीन उपायुक्त (डीसी) विनय कुमार चौबे, नेक्सजेन कंपनी के संचालक विनय कुमार सिंह और हजारीबाग सदर के पूर्व अंचलाधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है।

एसीबी की ओर से यह आरोपपत्र भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत दायर किया गया है। चार्जशीट हजारीबाग अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायालय (निगरानी) की न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत में प्रस्तुत की गई है।

चार्जशीट के अनुसार, घोटाले में वनभूमि की वास्तविक प्रकृति को दस्तावेजों में बदलकर दिखाया गया और फर्जी कागजात के सहारे जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। जांच में दावा किया गया है कि विनय चौबे के डीसी रहते 5000 एकड़ से अधिक वनभूमि, ट्रस्ट की जमीन और गैर मजरुआ जमीन को कथित रूप से अवैध तरीके से बेच दिया गया।

निगरानी विभाग की जांच में इस मामले में कुल 73 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसीबी ने अदालत में चार्जशीट के साथ केस डायरी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सौंपे हैं।

जांच के दौरान सदर अंचल के तत्कालीन सीओ, अन्य अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। बताया गया है कि इन बयानों में विनय चौबे की भूमिका को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

एसीबी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वनभूमि की रजिस्ट्री विनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर कराई गई थी। एजेंसी का मानना है कि जमीन की खरीद-बिक्री एक सुनियोजित तरीके से की गई।

चार्जशीट में विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के बैंक खाते का उल्लेख भी किया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2010 से 2013 के बीच उनके खाते में करीब 3.16 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया। एसीबी अब इस राशि का कथित जमीन घोटाले से सीधा संबंध तलाशने में जुटी है।

अब अदालत द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद इस मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान इस बड़े भूमि घोटाले से जुड़े कई और तथ्य सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में हजारीबाग सदर के तत्कालीन अंचलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद अन्य आरोपियों की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Trending News

 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM