भूमि घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट से लगाई जमानत की गुहार

भूमि घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट से लगाई जमानत की गुहार

आईएएस विनय चौबे से जुड़े हजारीबाग की वन भूमि खरीद-बिक्री और अवैध म्यूटेशन मामले में फंसे प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ने अब झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने अदालत में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) और साधारण जमानत (Regular Bail) की याचिकाएं दायर की हैं।

फिलहाल इन याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, विनय सिंह वर्तमान में जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कर रही है। इससे पहले 3 नवंबर को निचली अदालत ने दोनों को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत और अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

एसीबी द्वारा दर्ज कांड संख्या 11/2025 में विनय सिंह और स्निग्धा सिंह दोनों नामजद आरोपी हैं। एसीबी के अनुसार, जिस भूमि को लेकर मामला दर्ज हुआ है, वह हजारीबाग सदर अंचल थाना संख्या 252 के अंतर्गत आती है और यह भूमि विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है।

यह जमीन खाता संख्या 95 (प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848, कुल रकबा 28 डिसमिल) और खाता संख्या 73 (प्लॉट नंबर 812, रकबा 72 डिसमिल) में दर्ज है। यह संपत्ति बभनवे मौजा, हल्का संख्या 11 में स्थित है।

एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, इन भूखंडों पर विनय सिंह और उनकी पत्नी का कब्जा है, और वर्तमान में यहां नेक्सजेन ऑटोमोबाइल शोरूम संचालित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस केस की सुनवाई आने वाले दिनों में हाईकोर्ट की जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हो सकती है।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM