रिश्वतखोरी मामले में पंचायत सचिव पर ACB की चार्जशीट, 21 मई को होगी अगली सुनवाई

रिश्वतखोरी मामले में पंचायत सचिव पर ACB की चार्जशीट, 21 मई को होगी अगली सुनवाई

रिश्वतखोरी मामले में पंचायत सचिव पर ACB की चार्जशीट, 21 मई को होगी अगली सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 2:29:00 PM

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुमला जिले की पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो के खिलाफ कथित घूसखोरी मामले में अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। एजेंसी ने अपनी जांच रिपोर्ट में दावा किया है कि बकाया भुगतान और अंतिम बिल मंजूर कराने के एवज में रिश्वत लेने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

सोमवार को कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में ACB ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से रखा है। जांच एजेंसी ने दस्तावेजी और तकनीकी प्रमाणों का हवाला देते हुए कहा है कि आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ दर्ज आरोप जांच में पुष्ट हुए हैं। मामले से जुड़े कई तथ्यों का भी आरोपपत्र में उल्लेख किया गया है।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत ने अभियोजन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने तक अगली सुनवाई की तारीख 21 मई निर्धारित की है।

यह मामला मार्च महीने में सामने आया था। ACB ने 12 मार्च को गुमला जिले में कार्रवाई करते हुए किरण कुसुम खलखो को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस समय वह बिशुनपुर प्रखंड की सेरका पंचायत में पदस्थापित थीं। आरोप था कि उन्होंने लंबित भुगतान और अंतिम बिल पारित कराने के बदले 8 हजार रुपये की मांग की थी।

गिरफ्तारी के बाद से आरोपी न्यायिक हिरासत में है। रांची स्थित ACB की विशेष अदालत पहले ही उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इसके बाद अब उसने राहत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM