गिरिडीह में JBVNL ने चलाया जागरूकता स्मार्ट मीटर अभियान, यूज़र्स को मिल रही डिजिटल बिलिंग और प्रीपेड सुविधा

गिरिडीह में JBVNL ने चलाया जागरूकता स्मार्ट मीटर अभियान, यूज़र्स को मिल रही डिजिटल बिलिंग और प्रीपेड सुविधा

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के गिरिडीह क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को डिजिटल स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने का काम तेजी से जारी है। इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सटीक और पारदर्शी बिलिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट मीटर स्थापना के साथ ही विभाग ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वृहद प्रचार-प्रसार अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत वार्ड, पंचायत और बाजार क्षेत्रों में माइकिंग, पंपलेट वितरण, जागरूकता रथ और विशेष उपभोक्ता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन माध्यमों से जनता को स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

शनिवार को JBVNL के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने अपने टीम के साथ सुखमणि अपार्टमेंट, गिरिडीह का औचक निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से अनुमानित बिलिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए अपने वास्तविक बिजली उपभोग की जानकारी देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन रिचार्ज भी कर पाएंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर नियंत्रण, बिलिंग में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ेगी। इस अभियान के तहत आने वाले महीनों में पूरे गिरिडीह जिले को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है। कई लोगों ने कहा कि अब गलत बिल की समस्या खत्म हो गई है और वे अपनी बिजली खपत पर खुद निगरानी रख सकते हैं। गिरिडीह, राजधनवार, जमुआ, डुमरी और सरिया में चल रहा यह अभियान झारखंड की बिजली प्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि झारखंड को स्मार्ट एनर्जी स्टेट बनाने में भी मदद मिलेगी।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM