गिरिडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी और वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

गिरिडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी और वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चोरी और साइबर ठगी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना से खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ी गिरिडीह–गांडेय मार्ग के माध्यम से जमालगंज ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम गिरिडीह और गांडेय थाना की संयुक्त टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

जांच में पता चला कि यह गाड़ी साइबर अपराधियों के नेटवर्क द्वारा खरीदी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से फर्जी RTO Challan.apk और E-Challan.apk भेजकर लोगों के मोबाइल में KYC अपडेट के नाम पर लिंक इंस्टॉल करवाते थे। जैसे ही लिंक इंस्टॉल होता, वे पीड़ितों के मोबाइल और बैंक खातों को हैक कर लाखों रुपये की ठगी करते थे। इस साइबर ठगी से कमाई गई रकम से गिरोह वाहन और अन्य सामान खरीदकर विभिन्न राज्यों में बेचता था।

इस छापेमारी में पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का एक सदस्य मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी बिहार और गिरिडीह के विभिन्न इलाकों से हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस मोबाइल फोन, चौदह सिम कार्ड और चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर थाना गिरिडीह में दर्ज मामला संख्या 39/2025 दिनांक 28 नवंबर के आधार पर की गई।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM