गिरिडीह पुलिस ने जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 1:50:00 PM

गिरिडीह जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जामताड़ा का मुख्य सरगना अफताब अंसारी और चार अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबिंब पोर्टल से पुलिस को सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के बगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास बालीडीह में कुछ अपराधी मोबाइल के जरिए ठगी कर रहे हैं।

इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामेश्वर भगत की अगुवाई में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापा मारा और पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को ठगने के लिए मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजते थे, जैसे कि SBI Credit Card Update.apk, RTO E-challan.apk, PM Kisan Yojana.apk और YONO SBI Bank.apk। ये फाइलें भेजकर वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर KYC अपडेट या बैंक वेरिफिकेशन के बहाने लोगों से OTP प्राप्त करते और उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।