गिरिडीह में एएनएम हॉस्टल के पास फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह में एएनएम हॉस्टल के पास फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बरमोरिया एएनएम हॉस्टल (पूर्व कोविड अस्पताल) के पास मंगलवार देर शाम फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक चली गोली की आवाज से स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

घटना में दशरथ टुडू नामक युवक को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति अब स्थिर और खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक कारतूस का खोखा बरामद किया है।

इसके बाद एसडीपीओ खुद अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की पूरी जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोली किसने और क्यों चलाई।

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही फायरिंग में शामिल आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Trending News

गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Aug 29, 2026, 5:28:00 PM