घाटशिला उपचुनाव : तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, बचे 14 उम्मीदवार

घाटशिला उपचुनाव : तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, बचे 14 उम्मीदवार

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया के दौरान तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण रद्द कर दिए गए। इस प्रकार कुल 17 नामांकन में से तीन रद्द हो जाने के बाद अब 14 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बने हुए हैं।

जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं, उनमें राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू, आपकी विकास पार्टी के दुखीराम मांडी और निर्दलीय मालती टुडू शामिल हैं। अब इन तीनों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर तय की गई है। अगर इस तिथि तक कोई प्रत्याशी नाम वापस लेता है तो उम्मीदवारों की संख्या घटेगी, अन्यथा 14 उम्मीदवार ही अंतिम रूप से मैदान में रहेंगे।

नामांकन जांच के बाद बचे उम्मीदवारों की सूची :

  1. परमेश्वर टुडू (निर्दलीय)
  2. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय)
  3. बाबूलाल सोरेन (भाजपा)
  4. सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो)
  5. पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया - डेमोक्रेटिक)
  6. मनसा राम हांसदा (निर्दलीय)
  7. नारायण सिंह (निर्दलीय)
  8. विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय)
  9. पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी - BAP)
  10. बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय)
  11. रामदास मुर्मू (जेएलकेएम)
  12. मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय)
  13. विक्रम किस्कू (निर्दलीय)
  14. रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय)

जिनका नामांकन रद्द किया गया :

  1. मालती टुडू (निर्दलीय)
  2. दुखीराम मांडी (आपकी विकास पार्टी)
  3. मंगल मुर्मू (राष्ट्रीय सनातन पार्टी)

Trending News

बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM