JLKM नेता और पूर्व पार्षद के बीच हिंसक झड़प, आत्म*दाह की कोशिश से मचा हड़कंप

JLKM नेता और पूर्व पार्षद के बीच हिंसक झड़प, आत्म*दाह की कोशिश से मचा हड़कंप

झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र स्थित भौंरा ओपी के परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो और हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक अफरातफरी और सड़क जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

आत्मदाह की कोशिश से भड़का माहौल

झड़प के दौरान JLKM के समर्थक डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया। इसके बावजूद समर्थकों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने भौंरा की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस वजह से करीब तीन घंटे तक कोयला परिवहन पूरी तरह ठप रहा और क्षेत्र में तनाव व्याप्त रहा।

विवाद की वजह और आरोप

घायल JLKM नेता कार्तिक महतो ने बताया कि भौंरा इलाके में हाइवा वाहनों के कारण प्रदूषण और कीचड़ की समस्या गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को सड़क पर पानी छिड़कने के बाद जब एक हाइवा गुजरा तो कीचड़ उछलकर लोगों पर गिरा। उन्होंने चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने इसकी सूचना वाहन मालिक शिव कुमार यादव को दी। कुछ देर बाद शिव कुमार अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका दायां हाथ टूट गया।
वहीं, शिव कुमार यादव ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी अनुमंडल के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में कुछ महिलाओं को भी चोटें आईं। घायल कार्तिक महतो को धनबाद मेडिकल कॉलेज (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। इस बीच, हमले में शामिल बताए जा रहे आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामला दर्ज, जांच जारी

जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को समय रहते बचा लिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM