घाटशिला उपचुनाव से पहले JMM की अहम बैठक, दांव पर सीएम हेमंत और पूर्व सीएम चंपाई की साख

घाटशिला उपचुनाव से पहले JMM की अहम बैठक, दांव पर सीएम हेमंत और पूर्व सीएम चंपाई की साख

घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने सोमवार को कर दिया। 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही घाटशिला का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है, जो न केवल सत्ताधारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए प्रतिष्ठा की परीक्षा है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के राजनीतिक प्रभाव की भी कसौटी माना जा रहा है।

जेएमएम ने बुलाई 15 अक्टूबर को अहम बैठक
उपचुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक सुबह 11 बजे हरमू स्थित सोहराई भवन में होगी।
बैठक में जेएमएम की केंद्रीय समिति, जिला अध्यक्ष, सचिव, संयोजक और महानगर इकाइयों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान घाटशिला उपचुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी की सांगठनिक स्थिति, सदस्यता अभियान और राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी।

पहले उपचुनाव से सरकार की साख जुड़ी
यह उपचुनाव हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है, इसलिए इसे सरकार की लोकप्रियता से भी जोड़ा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जेएमएम दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को टिकट दे सकती है, जबकि भाजपा की ओर से चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।
हालांकि, दोनों दलों की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 22 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था, ऐसे में बीजेपी के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहेगा।

जयराम महतो का फैसला भी बनेगा बड़ा फैक्टर
इस चुनाव में जयराम महतो की भूमिका पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। पिछली बार उनकी पार्टी जेएलकेएम के उम्मीदवार को करीब 8 हजार वोट मिले थे, जिससे मुकाबले पर असर पड़ा था।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जयराम इस बार अपना उम्मीदवार उतारते हैं या नहीं। डुमरी उपचुनाव में उन्होंने उम्मीदवार नहीं दिया था, जिससे जेएमएम की बेबी देवी को जीत मिली थी। हालांकि, उस वक्त हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को मंत्री बनाकर सहानुभूति लहर को मजबूत किया था।
घाटशिला में इस बार ऐसा नहीं हुआ है — रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश को मंत्री नहीं बनाया गया है। इसके बावजूद पार्टी के संकेत साफ हैं कि वे ही उम्मीदवार होंगे।

उधर, एनडीए की कोशिश है कि जयराम महतो को अपने पक्ष में लाया जाए। हालांकि जयराम ने अभी तक कोई रुख स्पष्ट नहीं किया है। उनका सितंबर में घाटशिला दौरा होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। तब से लेकर अब तक उनकी ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखाई दी है।

Trending News

गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM