ससुराल गए दामाद को पुल से नीचे फेंका! मरने से पहले बोला-साला समेत 5-6 लोगों ने पीटा, इलाके में कोहराम

झारखण्ड के गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुराल में एक युवक की हत्या हो गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ससुराल गए दामाद को पुल से नीचे फेंका! मरने से पहले बोला-साला समेत 5-6 लोगों ने पीटा, इलाके में कोहराम

झारखण्ड के गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुराल में एक युवक की हत्या हो गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल पूरा मामला गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र का है। ससुराल गए एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।  परिजनों के अनुसार मारपीट के बाद युवक को पुल के नीचे फेंक दिया गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के रहने वाले स्वर्गीय प्रकाश चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी के मुताबिक़ उन्हें उनके रिश्तेदार और मौसेरे भाई राजेंद्र चौधरी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव से सुनील के साला प्रदीप चौधरी ने फोन कर बताया कि उनके बहनोई पुल के नीचे गिरकर घायल हो गए हैं, उन्हें आकर ले जाइए। सूचना मिलते ही राजेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और पुल के नीचे से घायल अवस्था में पड़े सुनील को अपने घर लेकर आए।  इसके बाद स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया।  डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 

अनिल चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी मां के साथ गेरुआ गांव पहुंचे और बेहोशी की हालत में पड़े सुनील को लेकर मझिआंव अस्पताल के लिए निकले।  लेकिन करमडीह गांव के समीप पहुंचते ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।  

मृतक के भाई अनिल चौधरी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।  उनका कहना है कि यदि सुनील पुल से गिरकर घायल हुआ था, तो ससुराल पक्ष उसे किसी अच्छे अस्पताल में इलाज के लिए क्यों नहीं ले गया।  उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसे पुल के नीचे फेंक दिया गया था।  अनिल ने कहा कि यदि समय पर इलाज कराया जाता तो शायद सुनील की जान बच सकती थी। वहीं  अनिल चौधरी ने बताया कि जब सुनील को थोड़ी देर के लिए होश आया था, तब उसने बताया था कि उसके साला सहित पांच-छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।   

परिजनों के अनुसार सुनील सोमवार को ही दिल्ली से अपने गांव खरसोता लौटा था।  गांव पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह अपने ससुराल गेरुआ गांव चला गया था।  इसके बाद यह घटना सामने आई।  मृतक की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि वह अपनी मां और दोनों बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ में पत्ती तोड़ने के काम के लिए गई हुई थी।  घटना की जानकारी उन्हें बाद में मिली।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM