गढ़वा : पुरानी बैंक डकैती मामले में राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, पेशी आज

गढ़वा : पुरानी बैंक डकैती मामले में राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, पेशी आज

सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने 2004 में हुई बैंक डकैती प्रकरण के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ समय बाद की गई, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

रोहतास के एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि सत्येंद्र साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें जल्द ही गढ़वा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, वे गढ़वा शहर के चिरौंजिया मोड़ स्थित एक बैंक में हुई लूट के मामले में नामजद आरोपी हैं। इस घटना को लेकर अदालत ने उनके खिलाफ स्थायी (लाल) वारंट जारी किया था।

पुलिस रिकॉर्ड में सत्येंद्र साह के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट का उल्लंघन और धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने लगभग दस वाहनों के काफिले के साथ उन्हें गढ़वा लाकर सदर थाना में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। राजद समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है। उनका आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले की गई यह गिरफ्तारी, उनके प्रत्याशी की छवि धूमिल करने की साजिश है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM