गढ़वा दौरे पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बूढ़ा पहाड़ में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा

गढ़वा दौरे पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बूढ़ा पहाड़ में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा

गढ़वा दौरे पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बूढ़ा पहाड़ में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 13, 2026, 10:59:00 AM

झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना विकास और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार, 13 अप्रैल को गढ़वा जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान उनका मुख्य फोकस उन दूरदराज इलाकों पर है, जो कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं। मंत्री बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के गांवों का निरीक्षण कर वहां चल रही सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, मंत्री सीधे गांवों में पहुंचकर यह समझने का प्रयास करेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। वे स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और क्रियान्वयन की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन करेंगे।

इस दौरे के क्रम में पूर्वाह्न 11:30 बजे समाहरणालय सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जहां बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन से जुड़ी रिपोर्ट ली जाएगी।

बैठक के बाद दोपहर 1 बजे मंत्री मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में जारी विकास कार्यों, सरकार की प्राथमिकताओं और आगे की योजनाओं पर अपनी बात रखेंगे।

गौरतलब है कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभाव में रहा है। ऐसे में मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इन इलाकों में विकास की गति तेज करने और जमीनी स्तर से फीडबैक हासिल करने के उद्देश्य से यह पहल कर रही है।