सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मामले में कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ranchi

झारखंड सरकार सारंडा सघन वन क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले की अहम सुनवाई 8 अक्तूबर को होनी है। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर इस तारीख तक सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नहीं बनाया गया, तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। साथ ही अदालत ने मुख्य सचिव को सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया था।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पेश कर सकती है। इस रिपोर्ट में वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्र में रहने वाले गरीब आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने हाल ही में सारंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय आदिवासियों की स्थिति का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट में कहा कि यदि सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया गया, तो इससे वहां के गरीब आदिवासियों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

सुनवाई को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार दिल्ली में मौजूद हैं और वे सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से पहले शीर्ष अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह ले रहे हैं। सरकार की गंभीरता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री 8 अक्तूबर को दिल्ली से रांची लौटेंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव 5 अक्तूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे।

Trending News

गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM