सिदगोड़ा : पुलिस और सुजीत सिंह-प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से शूटर रवि महानंद घायल

सिदगोड़ा : पुलिस और सुजीत सिंह-प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से शूटर रवि महानंद घायल

सिदगोड़ा में सोमवार देर रात पुलिस और कुख्यात सुजीत सिंह–प्रिंस खान गिरोह के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने साहस और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ से पहले गिरोह के कुछ सदस्य एक क्वार्टर में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की, तो अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके से पुलिस ने कई खाली कारतूस, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस घायल अपराधी से गिरोह की गतिविधियों, ठिकानों और हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।

इस बीच, गिरोह के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य क्षेत्र में सक्रिय हैं। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM