झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB आज जमशेदपुर DC से करेगी पूछताछ

झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB आज जमशेदपुर DC से करेगी पूछताछ

झारखंड में हुए बड़े शराब घोटाले की जांच में राज्य की भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी कार्रवाई का दायरा और विस्तृत कर दिया है। एसीबी आज तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान जमशेदपुर जिलाधिकारी कर्ण सत्यार्थ से पूछताछ करेगी। इससे पहले, इस मामले में एसीबी ने आईएएस मुकेश कुमार, मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से पूछताछ कर चुकी है।

इस घोटाले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी।

एफआईआर में एसीबी ने उल्लेख किया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत फर्जी बैंक गारंटी की जांच अधिकारियों ने नहीं की। इस चूक के चलते लगभग 38.44 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ।

बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही इसके लेटरहेड या सिग्नेचर बैंक से संबंधित थे। बावजूद इसके, इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नियमों के अनुसार रिकवरी न होने की स्थिति में, मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की देनदारी दर्ज की गई है।

Trending News

लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM