जमशेदपुर में छिपा बैठा था पटना का कुख्यात अपराधी, बिहार एसटीएफ ने दबोचा

जमशेदपुर में छिपा बैठा था पटना का कुख्यात अपराधी, बिहार एसटीएफ ने दबोचा

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पटना जिले की टॉप 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कुख्यात अपराधी दिवाकर सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। दिवाकर सिंह मूल रूप से पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आदर्श कॉलोनी रोड का रहने वाला है और उस पर हत्या, अपहरण से लेकर आर्म्स एक्ट तक कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

धोनी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया नाम

दिवाकर पहली बार तब पुलिस रिकॉर्ड में प्रमुखता से उभरा जब 2023 में पटना के शास्त्रीनगर इलाके में दो बाइकर्स गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या हुई थी। इस हत्या कांड में उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा शास्त्रीनगर में एक अन्य हत्या, अपहरण और अवैध हथियार रखने सहित अनेक मामलों में भी वह आरोपी है।

लंबे समय से फरार, बना टॉप 10 मोस्ट वांटेड

धोनी हत्याकांड के बाद से दिवाकर सिंह लगातार पुलिस की पकड़ से दूर रहा। पटना पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। लंबे समय तक फरार रहने और उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे पटना के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया गया।

जमशेदपुर में बदली पहचान के साथ छिपा था

बिहार एसटीएफ को खबर मिली कि दिवाकर गिरफ्तारी से बचने के लिए झारखंड में पनाह लेकर रह रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने उसकी लोकेशन का सत्यापन किया, जो जमशेदपुर में सामने आई। वहां वह उलीडीह थाना क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

सूचना की पुष्टि होते ही बिहार एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की और एक खास ऑपरेशन चलाकर दिवाकर सिंह को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी को दोनों राज्यों की पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM