टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं

टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं

टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल की जानकारी मिलते ही लोगों ने रेल पुलिस और बागबेड़ा थाना को सूचना दी।

आग बुझाने में जुटी दमकल टीम
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। दमकल टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

हैरान करने वाली बात, कोई हताहत नहीं
अगलगी के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे को स्टेशन छोड़ने आए थे। कार सड़क किनारे पार्क करने के बाद तीनों स्टेशन के अंदर चले गए। बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ाने के बाद लौटे तो कार को धू-धू कर जलते देखा।

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका
बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM