सीमित संसाधनों से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक: बर्लिन सम्मेलन में झारखंड की बेटी मालती हेंब्रम की गूंज

सीमित संसाधनों से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक: बर्लिन सम्मेलन में झारखंड की बेटी मालती हेंब्रम की गूंज

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के मुसाबनी की बेटी मालती हेम्ब्रम ने अपने कठिन संघर्ष, समर्पण और अदम्य प्रतिभा के बल पर झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सीमित साधनों और ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी मालती ने यह साबित कर दिखाया कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

हाल ही में बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मालती ने युवाओं की आवाज़ बनकर देश की ओर से भाग लिया। दीपावली के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मालती से फोन पर बात की और उन्हें उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपने जिस साहस और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व किया है, वह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। राज्य सरकार आपके हर प्रयास में सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगी।” उन्होंने मालती को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

बर्लिन सम्मेलन में मालती हेम्ब्रम ने संवैधानिक मूल्यों, प्रशासनिक पारदर्शिता और शिक्षा में समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय निर्भीकता से रखी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत का आदिवासी समुदाय न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं का रक्षक है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में एक सशक्त बौद्धिक साझेदार भी है। उनके विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

मालती ने दुनिया के सामने आदिवासी समाज की उस छवि को प्रस्तुत किया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देता है। उनकी यह उपलब्धि झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं और विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

आज मालती हेम्ब्रम सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उम्मीद और प्रेरणा की मिसाल हैं। उन्होंने यह सन्देश दिया है कि छोटे गाँवों से भी बड़ी आवाज़ें उठ सकती हैं, बशर्ते विश्वास और हौसले मजबूत हों। सीमित संसाधनों में पले-बढ़े परिवार से निकलकर मालती ने यह दिखा दिया कि असंभव कुछ भी नहीं—सिर्फ सपनों को साकार करने की जिद और लगन चाहिए।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM