DMFT बैठक में शामिल हुये डुमरी विधायक जयराम महतो, विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

DMFT बैठक में शामिल हुये डुमरी विधायक जयराम महतो, विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

बोकारो जिला खनिज न्यास परिषद (DMFT) की आज हुई अहम बैठक में डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी गंभीरता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनकी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अपने दायित्वों को निभाने में सदैव अग्रसर रहते हैं।

बैठक में विधायक जयराम महतो ने खनन प्रभावित इलाकों में चल रही योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने DMFT फंड से चल रहे निर्माण कार्यों में विलंब को लेकर नाराज़गी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

शिक्षा को सर्वोच्च स्थान देते हुए विधायक महतो ने शिक्षकों की कमी के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि DMFT फंड के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति तुरंत शुरू की जानी चाहिए, ताकि नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंडों के स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर हो सके। उनका मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित किए बिना क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी साफ कहा कि DMFT का लक्ष्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य खनन प्रभावित ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना—तीनों क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान देना होगा।

अंत में विधायक जयराम महतो ने आश्वासन दिया कि वे जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को हर मंच पर मजबूती के साथ उठाते रहेंगे और डुमरी विधानसभा के व्यापक विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM