दुमका में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर वायरल की अश्लील पोस्ट, थाने पहुंचा मामला

दुमका में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर वायरल की अश्लील पोस्ट, थाने पहुंचा मामला

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने अपनी ही पूर्व छात्रा की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसके नाम से गंदी और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की हैं। इन पोस्टों में बच्ची की तस्वीरें भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा फिलहाल पांचवीं कक्षा में पढ़ती है और वर्ष 2021 से 2022 तक शिक्षक नाजीम अंसारी से ट्यूशन लिया करती थी। इसी दौरान शिक्षक ने किसी बहाने से उसकी तस्वीरें खींच ली थीं। अब वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाकर बच्ची को ब्लैकमेल कर रहा है।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने शिक्षक से फर्जी आईडी बंद करने की गुहार लगाई, तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मजबूर होकर परिवार ने सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि इंस्टाग्राम पर बच्ची के नाम से बनाई गई इस फेक आईडी पर अश्लील बातें लिखी जा रही थीं और लगातार उसकी तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। बच्ची के स्कूल जाते समय शिक्षक उसका पीछा भी करता था, जिससे परिवार भयभीत है।

इस गंभीर मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके और समाज में भय का वातावरण समाप्त हो।

Trending News

ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM