दुमका : अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, 4.8 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बार भवन

दुमका : अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, 4.8 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बार भवन

दुमका जिले के अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। राज्य सरकार ने दुमका जिला अधिवक्ता संघ के लिए एक नया और आधुनिक बार भवन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 4.8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित बार भवन जी-4 मॉडल पर तैयार किया जाएगा, जिसमें भूतल के साथ चार मंजिलें होंगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल दुमका अधिवक्ता संघ का कार्यालय महज तीन कट्ठा भूमि में संचालित हो रहा है, जहां सीमित स्थान के कारण अधिवक्ताओं को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से कई अधिवक्ताओं को सड़क किनारे बैठकर न्यायिक कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

अधिवक्ता संघ के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि संघ में लगभग 700 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन मौजूदा भवन उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि खासकर गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में अधिवक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

नए बार भवन के निर्माण के बाद अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थाओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM