12 साल बाद साकार होगा सपना! दुमका में बन रहा आधुनिक तारामंडल, 150 लोग एक साथ देख सकेंगे ब्रह्मांड

12 साल बाद साकार होगा सपना! दुमका में बन रहा आधुनिक तारामंडल, 150 लोग एक साथ देख सकेंगे ब्रह्मांड

झारखंड की उपराजधानी दुमका के लोगों को जल्द ही एक अत्याधुनिक और तकनीक से लैस तारामंडल (प्लैनेटेरियम) की सुविधा मिलने वाली है। इस परियोजना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसका डेमो भी शुरू कर दिया गया है। जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के अनुसार, बहुत जल्द आम लोग यहां आकर तारों, ग्रहों और ब्रह्मांड से जुड़ी कई रोचक जानकारियों का अनुभव कर सकेंगे।

जापान के विशेषज्ञ कर रहे तकनीकी काम

तारामंडल में लगाए जा रहे आधुनिक उपकरण जापान की प्रतिष्ठित कंपनी आरएसए कोसमोस के सहयोग से कोनिका-मिनोल्टा द्वारा इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इन उपकरणों की स्थापना और परीक्षण के लिए जापान से आए दो विशेषज्ञ; मिस्टर ताकेदा और मिस्टर उमेदा पिछले लगभग एक महीने से दुमका में मौजूद हैं। उनके साथ भारतीय वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।

यह तारामंडल दुमका के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक परिसर में बनाया जा रहा है। भवन का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और फिलहाल उपकरणों की स्थापना का काम चल रहा है। इसके बाद अंदरूनी सजावट और अन्य अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी।

डिजिटल तकनीक से लैस होगा प्लैनेटेरियम

दुमका में तैयार हो रहा यह प्लैनेटेरियम पूरी तरह आधुनिक डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा। करीब 15 मीटर व्यास वाली विशाल डोम स्क्रीन पर ग्रह-नक्षत्रों और अंतरिक्ष से जुड़े दृश्य दिखाए जाएंगे। इसमें एक साथ लगभग 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

यहां हाइब्रिड तकनीक पर आधारित आधुनिक ऑप्टो-मेकैनिकल प्रोजेक्टर सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसके जरिए दर्शकों को ब्रह्मांड के अद्भुत नजारे बेहद वास्तविक तरीके से देखने को मिलेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी दृष्टि से यह रांची के प्लैनेटेरियम से भी अधिक उन्नत होगा।

शिक्षा और पर्यटन दोनों को मिलेगा बढ़ावा

तारामंडल शुरू होने के बाद दुमका और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा। किताबों से परे वे ब्रह्मांड से जुड़े विषयों को दृश्य माध्यम से बेहतर ढंग से सीख सकेंगे।

इसके साथ ही यह स्थान दुमका के लिए एक नया शैक्षणिक केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

2014 में रखी गई थी नींव

इस परियोजना की आधारशिला वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी थी। हालांकि निर्माण कार्य में कई वर्षों तक धीमी प्रगति के कारण परियोजना लंबित रही। अब करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद इसका निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टर और अन्य उपकरणों की स्थापना तेजी से हो रही है, जिससे जल्द ही दुमका के लोगों को इस नई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM