सारंडा में माओवादियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पोस्टर लगा कर दी बड़ी धमकी

सारंडा में माओवादियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पोस्टर लगा कर दी बड़ी धमकी

चाईबासा जिले के सीमावर्ती सारंडा जंगल एक बार फिर माओवादी गतिविधियों से दहला उठा है। सोमवार की देर रात नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में एयरटेल मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

रात में गांव पहुंचे हथियारबंद नक्सली
ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब दर्जनभर सशस्त्र नक्सली बहदा गांव पहुंचे। उन्होंने पहले ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी और उसके बाद टावर पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने टावर के पैनल और बैटरी उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में टावर आग की लपटों में घिर गया और पूरा इलाका धुएं से भर गया।

धमाके से गूंजा इलाका, पूरी रात डरे रहे ग्रामीण
टावर जलने के दौरान उपकरण फटने से जोरदार धमाकों की आवाजें आती रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब रात एक बजे तक रह-रहकर तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं। बिजली की तारें भी जलकर टूट गईं, जिससे गांव में अंधेरा छा गया। भयभीत ग्रामीण पूरी रात अपने घरों में दुबके रहे और कोई भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

‘ऑपरेशन कगार’ के विरोध में की गई कार्रवाई
घटना स्थल पर नक्सलियों ने कई पर्चे और पोस्टर छोड़े हैं। इनमें उन्होंने साफ लिखा है कि यह हमला “ऑपरेशन कगार” के विरोध में किया गया है। माओवादियों ने पुलिस द्वारा मारे गए अपने साथियों की मौत का बदला लेने की चेतावनी दी है।

पोस्टरों में नक्सलियों ने 8 से 14 अक्टूबर तक “प्रतिशोध सप्ताह” मनाने की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उत्तर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी कार्रवाई की धमकी दी है।

“अब बदला उसी अंदाज में लिया जाएगा”
पोस्टरों में माओवादियों ने लिखा है— “पुलिस हमारे साथियों का खून बहा रही है, अब बदला उसी अंदाज में लिया जाएगा।” नक्सलियों द्वारा टावर जलाए जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे संचार व्यवस्था बाधित हो गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ाई जाएगी सर्चिंग
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों की टीमें इलाके में भेजी गई हैं और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज किए जाने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि माओवादियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM