झारखंड स्थापना दिवस : धनबाद जिले की सभी पंचायतों में आवास योजना के तहत कराया गया 'गृह प्रवेश कार्यक्रम'

झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के पावन अवसर पर रविवार को धनबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के लाभुकों के लिए विशेष 'गृह प्रवेश कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस : धनबाद जिले की सभी पंचायतों में आवास योजना के तहत कराया गया 'गृह प्रवेश कार्यक्रम'

धनबाद : झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के पावन अवसर पर रविवार को धनबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के लाभुकों के लिए विशेष 'गृह प्रवेश कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आयोजित समारोहों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों , प्रखंड समन्वयकों और बड़ी संख्या में आवास योजना के लाभुकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। 

लाभुकों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी और प्रशस्ति पत्र भी सौंपे गए

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फीता काटकर व नारियल फोड़कर लाभुकों को उनके नए पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया। साथ ही, लाभुकों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी और प्रशस्ति पत्र भी सौंपे गए। समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के ऐतिहासिक दिन पर जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का आवास मिलना उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली की नई शुरुआत है। 

प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना के तहत शेष पात्र लाभुकों का आवास निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए

प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना के तहत शेष पात्र लाभुकों का आवास निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। अपने सपनों का पक्का घर पाकर लाभुकों एवं उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा गया। लाभुकों ने इस सौगात के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
Nov 16, 2026, 10:39:00 AM
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Nov 16, 2026, 10:24:00 AM
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
Nov 16, 2026, 10:12:00 AM
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
Nov 16, 2026, 10:09:00 AM
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
Nov 15, 2026, 9:25:00 PM
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
Nov 15, 2026, 9:20:00 PM
छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, घाट पहुंच DC ने की निगरानी, दिए दिशा निर्देश
छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, घाट पहुंच DC ने की निगरानी, दिए दिशा निर्देश
Nov 15, 2026, 9:10:00 PM
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती
Nov 15, 2026, 8:15:00 PM