दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट मोड में धनबाद, रेलवे परिसर में RPF ने चलाया सघन जांच अभियान

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट मोड में धनबाद, रेलवे परिसर में RPF ने चलाया सघन जांच अभियान

दिल्ली में हुए हालिया बम धमाके के बाद धनबाद में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को धनबाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया सहित सभी आने-जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की। विशेष ध्यान संदिग्ध वस्तुओं, संदिग्ध व्यक्तियों और भीड़भाड़ वाले कोचों पर दिया गया।

यात्रियों ने इस सुरक्षा पहल की सराहना की। एक यात्री ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना के बाद थोड़ी चिंता थी, लेकिन आरपीएफ द्वारा की जा रही सघन चेकिंग से हमें काफी सुरक्षा का एहसास हो रहा है।

धनबाद जिला पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने बताया कि रेलवे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत आरपीएफ या रेलवे कर्मचारियों को दें।

सीटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात से ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मोटर व्हीकल, होटल, लॉज और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की जा रही है। साथ ही, बाहर से आने वाले यात्रियों की भी नियमों के अनुसार जांच की जा रही है।

ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली धमाके की घटना के मद्देनजर हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM