दुर्घटना के बाद भी नहीं टूटा हौसला, शिक्षकों की तत्परता से परीक्षा केंद्र तक पहुंचीं छात्रायें

दुर्घटना के बाद भी नहीं टूटा हौसला, शिक्षकों की तत्परता से परीक्षा केंद्र तक पहुंचीं छात्रायें

सड़क हादसे के बाद भी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का एक प्रेरणादायक उदाहरण धनबाद जिले में देखने को मिला। दुर्घटना में घायल हुई छात्राओं को जहां तत्काल इलाज मुहैया कराया गया, वहीं शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका हौसला बढ़ाकर परीक्षा दिलाने तक की पूरी व्यवस्था संभाली। इस मानवीय पहल के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने संबंधित लोगों को सम्मानित किया।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब कतरास स्थित राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय की कुल 11 छात्राएं मारुति ओमनी वाहन से अंग्रेजी विषय की मैट्रिक परीक्षा देने के.बी.आर. हाई स्कूल, महुदा जा रही थीं। सुबह करीब 8:45 बजे सिनिडीह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाकी छात्राओं को हल्की चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी छात्राओं को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद शिक्षकों ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी छात्रा की परीक्षा न छूटे।

स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र में घायल छात्राओं के लिए अलग विशेष कक्ष की व्यवस्था की गई। साथ ही केंद्र पर चिकित्सकीय टीम भी मौजूद रही, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

पूरे घटनाक्रम को सराहते हुए डीसी आदित्य रंजन ने के.बी.आर. हाई स्कूल महुदा के शिक्षकों, छत्रुटांड पंचायत के मुखिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य सहयोगियों को समाहरणालय बुलाकर शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि यह कदम कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है।

इस सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM