धनबाद : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौ*त, गांव में छाया मातम

धनबाद : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौ*त, गांव में छाया मातम

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह दुखद घटना हटिया रोड स्थित राजबाड़ी के पास की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान रामचरण भारती के दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भारती और शंभू शरण भारती के ढाई वर्षीय पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे, इसी दौरान वे खेल-खेल में तालाब की ओर चले गए और गहराई में डूब गए। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तभी किसी ने तालाब में एक बच्चे का शव तैरता देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद दूसरे बच्चे का शव भी तालाब से बरामद कर लिया गया।

दोनों बच्चों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM